Monday, May 9, 2011

धन्यवाद ज्ञापन - बैबल क्लास २०११

२९ वाँ युवा संघ  बैबल क्लास २०११ के सफल आयोजन पर, पेरिश युवा संघ की ओर से आप सभी को बहुत - बहुत धन्यवाद. आपकी उपस्तिथि हमें मसीही जीवन में आगे बढ़ने में अगुवाई करती है. 

कार्यक्रम को सफल बनाने में कुसमुंडा मंडली के सभी भाई बहिनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ,जिसके लिए पेरिश युवा संघ उनके कार्यों की सराहना करती है, एवं आने वाले समयों में भी इसी तरह के सहयोग की कामना करती है. 

पेरिश युवा संघ, सभी वक्ताओं को भी धन्यवाद देती है, जिन्होंने अपना महत्वपूर्ण समय मसीह वचन के प्रचार - प्रसार के लिए दिया. अपने वचनों द्वारा सभी भाई बहनों को आत्मिक लाभ पहुँचाया. उनके द्वारा दी गयी शिक्षा सराहनीय है, जो कि हमें अपने जीवन में आगे बढ़ने में अगुवाई करेगी. 

पेरिश युवा संघ आप सभों से निवेदन करता है कि, आने वाले समयों में भी इसी प्रकार से अपना सहयोग देते रहें.
धन्यवाद




Amazon - Online Shopping